Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोली, दहशत में लोग

उत्तराखंड : एक बार फिर भूकंप के झटकों से डोली, दहशत में लोग

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में रविवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी। सुबह 8:58 बजे मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्र के तल्ला जोहार में रिक्टर पैमाने पर 3.8 मैग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के ही रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट था। इसकी गहराई दस किमी थी। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply