उत्तराखण्डचर्चा मेंराज्यहरिद्वार

उत्तराखंड : जेल तोड़कर आठ कैदी फरार, मचा हड़कंप

  • जेल तोड़कर भागने वालों में एक करोड़ फिरौती मांगने का आरोपी भी शामिल

हरिद्वार। यहां रोशनाबाद स्थित अस्थाई जेल से आज मंगलवार की सुबह आठ कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस जनपद की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाते हुए कैदियों की तलाश में जुटी है।
गौरतलब है कि कोविड-19 गाइडलाइन को देखते हुए कैदियों को एक सप्ताह के लिए अस्थाई जेल में रखा जा रहा था। जिसके लिए रोशनाबाद मुख्यालय स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है।
सिडकुल थानाध्यक्ष लखपत बुटोला ने बताया कि आठ कैदी फरार हुए हैं। फरार कैदियों में ज्वालापुर के प्रॉपर्टी डीलर के घर फायरिंग और एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी भी शामिल हैं। इसके चलते जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। खास तौर पर जनपद की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश में जुटी है।

Leave a Reply