Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : शाम पांच बजे तक पड़े 59.37 प्रतिशत वोट

उत्तराखंड : शाम पांच बजे तक पड़े 59.37 प्रतिशत वोट

देहरादून। आज सोमवार को शाम 5 बजे तक उत्तराखंड में 59.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे।
अल्मोड़ा 50.65, बागेश्वर में 57.83, चमोली में 59.28, चंपावत में 56.97, देहरादून में 59.81, हरिद्वार में 67.58, नैनीताल में 63.12, पौड़ी में 51.93, पिथौरागढ़ में 57.49, रुद्रप्रयाग में 66.36, टिहरी में 52.66, ऊधमसिंह नगर में 65.13 और उत्तरकाशी में 65.55  प्रतिशत मतदान हुआ है। हरिद्वार जिले में सबसे अधिक और अल्मोड़ा जिले में सबसे कम मतदान हुआ है।
मतदान में अभी एक घंटा और बाकी है। सबसे ज्यादा विकासनगर में 69 फीसद से ज्यादा और सबसे कम राजपुर में 54 फीसद से कुछ अधिक मतदान हुआ है। राजपुर के साथ रायपुर में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। विधानसभा मसूरी में पांच बजे तक 59.09 प्रतिशत मतदान हुआ।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply