Thursday , April 25 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : अब सियासी दिग्गजों ने किए ये दावे…!

उत्तराखंड : अब सियासी दिग्गजों ने किए ये दावे…!

देहरादून। प्रदेश की 70 सीटों पर मतदान के बाद अब सियासी दल अपनी-अपनी जीत को लेकर दावे करने में लग गये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचंड बहुमत का दावा किया तो और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि जनता का आशीर्वाद इस बार उनके साथ है। अब देखना ये है कि किसके दावे ज्यादा भारी पड़ते हैं। सियासी दलों और उम्मीदवारों की यह दावे कितने सटीक साबित होंगे है, यह तो 10 मार्च को साफ हो पाएगा।
धामी का दावा है कि भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बना रही है। वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं, अबकी बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतेगी। मतदान के बाद कांग्रेस के जश्न मनाए जाने से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह किस बात का जश्न मना रही है। जिस तरह का उत्साह मतदाताओं में दिखा है, भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता का भाजपा को आशीर्वाद मिलेगा। मतदान के दौरान मतदाताओं का भाजपा के पक्ष में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 10 मार्च को जब चुनाव परिणाम खुलेंगे तो यह भाजपा के पक्ष में होंगे। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।
उधर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। हम तमाम वादों को पूरा करेंगे। हमें विश्वास है कि उत्तराखंड में लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। यहां के विकास को नई बुलंदियों की तरफ लेकर के जाएगा और राज्य को एक आधुनिक जनकल्याणकारी राज्य के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यह भी दावा किया है कि प्रदेशभर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्राप्त मतदान के रुझानों से स्पष्ट है कि कांग्रेस को चुनाव में भारी बहुमत हासिल होगा। जिससे प्रदेश में समावेशी सतत विकास के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply