Saturday , May 4 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौधा होगा तो पानी होगा : त्रिवेंद्र

पौधा होगा तो पानी होगा : त्रिवेंद्र

  • पर्यावरण प्रेमी पूर्व मुख्यमंत्री बोले, मैं स्वयं क्या कर सकता हूँ, उस संकल्प और विचार की आज जरूरत

देहरादून। आज रविवार को हिमालय रक्षा अभियान समिति द्वारा वर्चुअली आयोजित विश्व हरेला महापर्व के दृष्टिगत पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों, युवा साथियों को पर्यावरण को बचाने का संकल्प दिलाया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखंड का गौरवशाली इतिहास रहा है। गौरा देवी जी, सुंदरलाल बहुगुणा जी, चंडी प्रसाद भट्ट जी जैसी कई विभूतियां हमें प्रेरित करती रही हैं। आज तमाम तरह की प्राकृतिक आपदाओं में पर्यावरण असंतुलन की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज इस सच को अंगीकार करना होगा, ‘पौधा होगा तो पानी होगा।’ जल संचय की हमें अपने घरों से शुरुआत करनी होगी। क्योंकि आज जो पर्यावरणीय चिंता है, वह सबकी चिंता है।

त्रिवेंद्र ने कहा कि हम हर गांव में पीपल, बरगद के वृक्ष अवश्य लगाएं। पर्यावरण की रक्षा के लिए सब को मिलकर सहयोग करना होगा। विगत वर्षों में हमने जन सहयोग से प्रदेश में लाखों पौधे लगाकर नदियों को पुनर्जीवित करने का ठाना, संकल्प लिया। जिसमें मिशन रिस्पना से ऋषिपर्णा और कोसी नदी शामिल हैं। आज इन नदियों के किनारे हरियाली देख मन को अत्यंत संतोष मिलता है। पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने प्रदेश भर में 1 लाख पीपल, बरगद के वृक्षों को लगाने का जो संकल्प लिया था, उसे जनसहयोग से पूरा करने में वे सफल हो पाए। पर्यावरण की रक्षा की खातिर सबको आगे आना होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पर्यावरणप्रेमी किशन सिंह मलड़ा, भगवान कार्की, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और युवा आदि उपस्थित रहे।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply