Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : उफनते रपटे में उतारी कार बही, एक की मौत

देहरादून : उफनते रपटे में उतारी कार बही, एक की मौत

देहरादून। यहां शनिवार की बीती रात शिमला बाईपास मार्ग पर शीशम बाड़ा शेरपुर के पास एक कार रपटे के तेज बहाव में बह गई। कार में 3 लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने सकुशल निकाल लिया, लेकिन एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया। जिसका शव आज रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है।मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात कार सवार तीन लोग पांवटा साहिब से घर लौट रहे थे। तभी कार शिमला बाईपास के सिंघनीवाला से धर्मावाला जाने वाले मार्ग पर श्री राम स्कूल के पास रपटे में पानी उफान पर था। उन्होंने जान का जोखिम उठाते हुए रपटे के बहाव में कार उतार दी, लेकिन पानी का तेज बहाव कार को बहा ले गया।पुलिस और स्थानीय लोगों ने मुकेश शर्मा निवासी थाना नेहरू कॉलोनी और अनिल कुमार निवासी चंद्रबनी देहरादून को तो बचा लिया, लेकिन राजकुमार पाल (65) निवासी बंजारावाला, कारगी चौक पानी के तेज बहाव में बह गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। आज रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया तो राजकुमार का शव मलबे में दबा मिला।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply