तीन साल बाद फिर आदि कैलाश यात्रा शुरू
team HNI
May 29, 2022
उत्तराखण्ड, चमोली, चर्चा में, राज्य
101 Views
भीमताल (नैनीताल)। तीन साल बाद फिर आदि कैलाश यात्रा शुरू होने जा रही है। 35 यात्रियों का पहला जत्था 30 मई की रात दिल्ली से रवाना होकर 31 मई की सुबह भीमताल टीआरसी में पहुंचेगा। यहां उनका छोलिया नृत्य और कुमाऊंनी परिधान में महिलाएं तिलक लगाकर स्वागत करेंगी।टीआरसी के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि पहली बार आदि कैलाश यात्री सीधे भीमताल पहुंचेंगे। यात्रा को लेकर उत्साह भी नजर आ रहा है। इससे पहले काठगोदाम टीआरसी में उनका स्वागत होता था। उन्होंने बताया कि 31 मई की सुबह 35 यात्री भीमताल पहुंचेंगे। यहां से रवाना होने के बाद वे पिथौरागढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे। एक जून को यात्री आदि कैलाश के लिए रवाना होंगे। आदि कैलाश तक की पूरी यात्रा वाहनों से कराई जाएगी।
CHAMOLI 2022-05-29