उत्तराखंड : लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजे गए लोक गायक नेगी
team HNI
August 1, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, पौड़ी गढ़वाल, राज्य
107 Views
श्रीनगर। आज सोमवार कोरोटरी क्लब अलकनंदा वैली का द्वितीय अधिष्ठापन समारोह मलेथा स्थित एक होटल में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर गढ़ रत्न और प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा अलग-अलग बोर्डों के हाईस्कूल एवं इंटर के टॉपरों का भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने क्लब की ओर से दिए गए सम्मान के लिए आभार जताया।
FOLK SINGER NARENDRA SINGH NEGI PAURI GARHWAL 2022-08-01