Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / श्रीनगर के सरना और सुमाड़ी और पौड़ी के रांसी स्टेडियम के समीप धधक रहे जंगल

श्रीनगर के सरना और सुमाड़ी और पौड़ी के रांसी स्टेडियम के समीप धधक रहे जंगल

पौड़ी। सूरज ने फिर से तेवर दिखाने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़नी शुरू हो गई हैं। पिछले दो दिनों से श्रीनगर के सरना और सुमाड़ी के जंगल धधक रहे हैं। पौड़ी के रांसी स्टेडियम के आसपास भी जंगलों में आग लगी हुई है। वनाग्नि पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की मदद ली जा रही है।
जून के पहले हफ्ते में सूरज ने फिर तेवर बदले तो जंगलों ने आग की घटनाएं की सामने आने लगी हैं। श्रीनगर रेंज के रेंजर प्रमोद रावत बताते है कि पिछले दो दिन से सरना, सुमाड़ी और बुघानी रोड पर रुक-रुक कर आग लग रही है, जिसको बुझाने के लिए फायर टीम की मदद ली जा रही है। एक बार आग बुझाने के बाद भी जंगल में आग लग जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply