उत्तराखंड : कोरोना ने ली पूर्व विस उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी की जान
team HNI
December 5, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
175 Views
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का कोरोना संक्रमण के चलते आज शनिवार को निधन हो गया। वह देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। मैखुरी कोरोना संक्रमण के कारण लगभग एक महीने से भी अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य कांग्रेजजनों ने मैखुरी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने अनुसूया प्रसाद मैखुरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और इसे प्रदेश की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कर्णप्रयाग से दो बार विधायक रहे डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के धनी थे। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में उन्होंने जीवनपर्यंत कार्य किया। उन्होंने वर्ष 2012 से 2017 के बीच में उत्तराखंड विधानसभा में उपाध्यक्ष की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
2020-12-05