Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : दारू पार्टी के दौरान एक दोस्त ने दूसरे को चाकू से गोदा

देहरादून : दारू पार्टी के दौरान एक दोस्त ने दूसरे को चाकू से गोदा

देहरादून। आज शुक्रवार दोपहर यहां थाना प्रेमनगर क्षेत्र में दारू पार्टी के दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के गले में चाकू घोंप दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक स्मित नगर विंग नंबर 5 में आज दोपहर बॉबी सूद, वीके और दीपू साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद बॉबी सूद और वीके में कहासुनी हो गई और वीके ने बॉबी के गले पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे बॉबी गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बॉबी को दून अस्पताल भिजवाया।
थाना प्रेमनगर प्रभारी दीपक रावत ने बताया कि घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल युवक की हालत गम्भीर है। उसके साथ दारू पार्टी कर रहे दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।घटना की जांच की जा रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply