Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: लाइक और शेयर के चक्कर में युवती की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पर रील बना रही थी

उत्तराखंड: लाइक और शेयर के चक्कर में युवती की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पर रील बना रही थी

रुड़की। आजकल के युवाओं में रील का शौक बहुत जोरों पर चल रहा है। ये शौक खतरनाक होता जा रहा है। ताजा मामला रुड़की का है जहां 20 साल की युवती अपनी सहेली के साथ रेलवे लाइन पर खड़ी होकर वीडियो बना रही थी। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई।

गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, वैशाली (20) निवासी हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला, रुड़की में शिवपुरम स्थित अपने मामा नरेश के घर में रहती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपनी सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास रहीमपुर रेलवे फाटक गई थी। इस दौरान दोनों सहेलियां मोबाइल से रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर रील बनाने लगीं।

बताया जा रहा है कि इस दौरान हरिद्वार से सहारनपुर की तरफ एक ट्रेन जा रही थी, उसकी चपेट में वैशाली आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहेली से मिली सूचना पर मामा के परिवार के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि पता चला है कि हादसा मोबाइल पर रील बनाते समय हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply