Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रुड़की : अचानक गंग नहर में कूदी डिग्री कॉलेज की छात्रा, लापता

रुड़की : अचानक गंग नहर में कूदी डिग्री कॉलेज की छात्रा, लापता

रुड़की। यहां एक डिग्री कॉलेज की छात्रा ने अचानक गंग नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, छात्रा गंगनहर के तेज बहाव में बह गई। खबर लिखे जाने तक छात्रा की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक रुड़की के नेहरू स्टेडियम स्थित एक डिग्री कॉलेज की छात्रा गंगनहर के नए पुल के समीप पहुंची। पहले तो छात्रा कुछ देर पुल के ऊपर टहलती रही। इससे पहले वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उसने अचानक पुल की रेलिंग के ऊपर चढ़कर गंगनहर में छलांग लगा दी। छात्रा को गंग नहर में डूबते देख लोगों की भीड़ मौके पर जमा हुई और देखते ही देखते छात्रा नहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply