Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : इन 26 पीसीएस अफसरों को मिली प्रमोशन की सौगात

उत्तराखंड : इन 26 पीसीएस अफसरों को मिली प्रमोशन की सौगात

देहरादून। आज बुधवार को उत्तराखंड के 26 पीसीएस अधिकारियों के प्रमोशन के शासनादेश जारी कर दिये गये हैं। उत्तराखंड सिविल सेवा चयन श्रेणी के वेतनमान 7600 ग्रेड पे में पदोन्नति किए जाने पर राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है। यह प्रमोशन उत्तराखंड सिविल सेवा कर्मचारी शाखा के श्रेणी वेतनमान ग्रेड पे 6600 में कार्यरत अधिकारियों को किया गया है।
इस पदोन्नत सूची में अफसरों के साथ प्रमोटी पीसीएस अधिकारी को भी शामिल किया गया है। हाल ही में कई पीसीएस अफसरों को आईएएस के रूप में पदोन्नति दी गई थी। इसके बाद बाकी अफसरों को भी पदोन्नति का इंतजार था। शासन ने इस इंतजार को खत्म करते हुए चयन श्रेणी वेतनमान लेवल 12 में पदोन्नत करने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply