Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : आज इन जगहों पर गिरेंगे ओले और होगी बर्फबारी!

उत्तराखंड : आज इन जगहों पर गिरेंगे ओले और होगी बर्फबारी!

देहरादून। आज बुधवार को प्रदेश के कई स्थानों में ओले गिर सकते हैं। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है और 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का भी अनुमान है। 
वहीं आज बुधवार को राजधानी सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। जिससे तापमान में खासी गिरावट आ गई है। राज्य में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है।
मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, पौड़ी और टिहरी में कई जगह बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को दून में अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
गढ़वाल के चमोली, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी बर्फबारी हुई। कई स्थानों पर नलों में पानी जम गया। केदारनाथ में तीन फीट बर्फ जमी है। मंगलवार को दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होते ही बीआरओ ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मुनस्यारी-मिलम सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया है। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply