Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / देहरादून : महिला का अधजला शव मिला, हाथ पर हैं दो बच्चों के टैटू और…!

देहरादून : महिला का अधजला शव मिला, हाथ पर हैं दो बच्चों के टैटू और…!

देहरादून। यहां कोतवाली नगर क्षेत्र में रीठा मंडी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे खंडहर में महिला का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक के किनारे खंडहर में महिला का अधजला शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि महिला का शरीर आधा जला हुआ था। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने बताया कि महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि महिला के दाहिने हाथ पर विमला लिखा हुआ है। साथ ही बाएं हाथ पर दो बच्चों के टैटू बने हुए हैं।
कोतवाली नगर प्रभारी विद्या भूषण नेगी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply