Friday , February 20 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अब भी मोदी की प्रशंसा के पुल बांध रहे कांग्रेसी हरक!

अब भी मोदी की प्रशंसा के पुल बांध रहे कांग्रेसी हरक!

सियासत की टेढ़ी चाल

  • उत्तराखंड में कांग्रेस कर रही बहुमत के दावे और हरक सिंह का दावा, मोदी का रहा क्रेज
  • कहा, भाजपा प्रत्याशियों को जनता ने नहीं किया पसंद, उनका कोई प्रभाव नहीं दिखा

देहरादून। प्रदेश में वोट पड़ने के बाद जहां कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आने के दावे कर रही है। उधर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने दावा किया है कि चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रत्याशियों को लोगों ने व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं किया, लेकिन खास तौर पर पहाड़ों में मोदी का क्रेज दिखाई दिया है।
चुनाव से ठीक पहले भाजपा से निष्कासित होने के बाद कांग्रेस में शामिल पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को अभी भी मोदी का क्रेज नजर आता है। हरक ने दावा किया कि मोदी के नाम पर ही लोगों ने वोट दिए हैं। वह इस बार चुनाव नहीं लड़े, लेकिन प्रचार किया है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 40 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस वक्त पूरी कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने पर काम कर रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply