अब भी मोदी की प्रशंसा के पुल बांध रहे कांग्रेसी हरक!
team HNI
February 19, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
171 Views
सियासत की टेढ़ी चाल
- उत्तराखंड में कांग्रेस कर रही बहुमत के दावे और हरक सिंह का दावा, मोदी का रहा क्रेज
- कहा, भाजपा प्रत्याशियों को जनता ने नहीं किया पसंद, उनका कोई प्रभाव नहीं दिखा
देहरादून। प्रदेश में वोट पड़ने के बाद जहां कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में आने के दावे कर रही है। उधर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने दावा किया है कि चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रत्याशियों को लोगों ने व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं किया, लेकिन खास तौर पर पहाड़ों में मोदी का क्रेज दिखाई दिया है।
चुनाव से ठीक पहले भाजपा से निष्कासित होने के बाद कांग्रेस में शामिल पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को अभी भी मोदी का क्रेज नजर आता है। हरक ने दावा किया कि मोदी के नाम पर ही लोगों ने वोट दिए हैं। वह इस बार चुनाव नहीं लड़े, लेकिन प्रचार किया है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 40 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस वक्त पूरी कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने पर काम कर रही है।
bjp CONGRESS dehradun HARAK SINGH RAWAT pm modi 2022-02-19