Wednesday , March 11 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी…

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी…

देहरादून। उत्तराखंड में अभी लोगों को बारिश से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई पर्वतीय और मैदानी जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताया है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शेष अन्य जनपदों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में आवाजाही करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बता दें कि बीते सोमवार को देर शाम केदारनाथ से लौट रहे आठ यात्री सोनप्रयाग में भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर और मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। जानकारी के अनुसार मृतकों में से तीन यात्री मध्यप्रदेश के रहने वाली हैं। जबकि एक गुजरात और एक नेपाल निवासी हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply