Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / आस्‍था / शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

जोशीमठ। पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान करीब 1300 श्रद्धालु इस वर्ष की अंतिम अरदास में शामिल हुए। हेमकुंड साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई मिलाप सिंह ने इस वर्ष की अंतिम अरदास पढ़ी। 
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार हेमकुंड साहिब के कपाट अपने निर्धारित समय से तीन माह बाद यानि 04 सितंबर को खुले। जबकि पूर्व में एक जून को हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाते थे। इस बार करीब साढ़े आठ हजार श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका।
गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे पहली अरदास के साथ शुरू की गई। सुबह दस बजे सुखमणी का पाठ, 11 बजे शबद कीर्तन, दोपहर 12.30 बजे पर इस वर्ष की अंतिम अरदास मुख्य ग्रंथी भाई मिलाप सिंह द्वारा पढ़ने के बाद गुरु ग्रंथ साहिब को पंच प्यारों की अगुवाई में दरबार साहिब से सचखंड में विराजमान किया गया। इसके बाद ठीक डेढ़ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट को शीतकाल के लिए बंद कर दिया गया।
उधर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के समीप ही स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने लक्ष्मण मंदिर में पूजा अर्चना की और भोग लगाने के बाद मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply