Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : 13 कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड : 13 कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, जानिए पूरा मामला

देहरादून। वित्तीय वर्ष 2020-21 में नैक प्रत्यायन कराने को धनराशि मंजूर की गई, हालांकि विभागीय उदासीनता से इस धनराशि को समय से खर्च नहीं किया गया, जिससे एक करोड़ की धनराशि समर्पित की गई है। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित 13 कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अपर सचिव प्रशांत आर्य ने उच्च शिक्षा निदेशक को दिए निर्देश में कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में नैक प्रत्यायन कराने को धनराशि मंजूर की गई, पर विभागीय उदासीनता से इस धनराशि को समय से खर्च नहीं किया गया, जिससे एक करोड़ की धनराशि समर्पित की गई है। वही विभागीय अधिकारियों ने कहा कि धनराशि मंजूर होने के बावजूद 13 महाविद्यालय नैक प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए। उनकी ओर से अब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र भी नहीं दिया गया है।

जिसके बाद शासन ने उच्च शिक्षा निदेशक से मामले में दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ 15 दिन के भीतर कार्रवाई का प्रस्ताव मांगा है। शासन की ओर से यह भी कहा गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक वित्तीय स्वीकृति के प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत न करने के कारणों को भी स्पष्ट करते हुए तत्काल प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराए जाएं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply