Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मसूरी-कैम्पटी रोड पर खाई में लटकी आईटीबीपी जवानों से भरी बस!

मसूरी-कैम्पटी रोड पर खाई में लटकी आईटीबीपी जवानों से भरी बस!

मसूरी। आज गुरुवार सुबह मसूरी कैम्पटी रोड पर आईटीबीपी की बस अनियंत्रित होकर खाई में लटक गई। बस में तीस जवान सवार थे। जिससे जवानों में चीख पुकार मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से जवानों ने सूझबूझ से काम लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया।
यह हादसा आज गुरुवार की सुबह जेडब्ल्यू मैरियट होटल के पास हुआ। जहां भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों से भरी बस अनियंत्रित हो गई और खाई में लटक गई। बस में बैठे जवानों ने सूझबूझ से काम लिया और बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने रस्सी के सहारे बस को वापस सड़क पर खींच लिया।  बस में सवार सभी जवान सुरक्षित हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply