चम्पावत : 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिरी
team HNI
September 8, 2022
उत्तराखण्ड, चम्पावत, चर्चा में, राज्य
150 Views
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर आईटीबीपी की बस हादसे का शिकार हो गई। सिन्याडी के पास टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्राइवर का ध्यान भटकने से वाहन खाई में जा गिरा। आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की बस 12 जवानों को लेकर पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। तभी बस खाई में लुढ़कने वक्त पेड़ में अटकने से बड़ा हादसा बच गया। सभी जवान सुरक्षित है। वहीं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। राहत-बचाव कार्य जारी है। घायल जवानों का सिन्याड़ी से पांच किमी दूर चल्थी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ACCIDENT BUS ACCIDENT CHAMPAWAT ITBP Pithoragarh ROAD ACCIDENT 2022-09-08