Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रेलवे का अजब तमाशा : पहले टिकट बेचे और अब तीन माह तक रद्द कीं ये दो ट्रेनें!

रेलवे का अजब तमाशा : पहले टिकट बेचे और अब तीन माह तक रद्द कीं ये दो ट्रेनें!

देहरादून। कोहरे को देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने दो ट्रेन रद्द करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रद्द होने की वजह से हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अहम सवाल यह है कि जब रेलवे प्रबंधन को पहले से ही पता था कि ये ट्रेनें फलां तारीख से फलां तारीख तक रद्द की जाएंगी तो इस समयांतराल के तीन-तीन माह पहले ही टिकट बुक क्यों कर दिये?रेलवे ने देहरादून से बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिसंबर से तीन मार्च तक रद्द की है और कुंभ एक्सप्रेस को तीन माह के लिए रद्द कर दिया गया है। देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस तीन दिसंबर से एक मार्च तक नहीं चलेगी। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि उपासना एक्सप्रेस को फिलहाल रद्द नहीं किया गया है। ये ट्रेन अपने निर्धारित तिथि और समय पर ही चलेगी।उन्होंने बताया कि अगर कोई ट्रेन रद्द होती है तो इसकी सूचना पूर्व में दे दी जाएगी। हालांकि इन दो ट्रेनों के रद्द होने से इस रूट के उन यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है जो तीन-तीन माह पहले ही टिकट बुक करा चुके थे। अचानक से ट्रेन रद्द होने की वजह से उनके सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। क्योंकि दूसरी किसी ट्रेन का टिकट कंफर्म होगा या नहीं, ये भी पता नहीं है। उनका कहना है कि जब पहले से ही रेलवे को पता था कि तीन महीने के लिये ये ट्रेनें रद्द रहेंगी तो इस बीच के टिकट कन्फर्म क्यों किये? इन दोनों रूट के यात्रियों की मांग है कि रेलवे प्रशासन द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply