Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : सीएम पद के लिये लॉबिंग में जुटे ये दावेदार!

उत्तराखंड : सीएम पद के लिये लॉबिंग में जुटे ये दावेदार!

देहरादून। प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भाजपा में चल रही लॉबिंग के बीच शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। उधर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में डेरा जमाये बैठे हैं।पार्टी के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर शीर्ष नेताओं से संपर्क कर लॉबिंग की जा रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज दिल्ली में है। उन्होंने कुछ नेताओं के साथ मुलाकात भी है। अब सुबोध उनियाल भी पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इनके अलावा भी कई भाजपा नेता अपने अपने पक्ष में समीकरण तलाशने में जुटे हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply