Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : रसोई गैस के सिलेंडर में ब्लास्ट, दो घायल

उत्तराखंड : रसोई गैस के सिलेंडर में ब्लास्ट, दो घायल

श्रीनगर: कीर्तिनगर विकासखंड के चौरास इलाके के थापली गांव में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां एक घर में पहले गैस के सिलेंडर से तेजी से लीकेज हुआ, बाद में ये सिलेंडर फट पड़ा। इससे घर में मौजूद दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

बताया जा रहा कि दोनों घायल मकान में किराए पर रहते हैं। दोनों बिहार मूल के रहने वाले है और मजदूरी का काम करते हैं। घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस एवं तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

बता दे कि इसी महीने 6 अप्रैल को देहरादून जिले के त्यूणी में भी रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट हुआ हुआ था। ब्लास्ट के साथ ही लकड़ी के मकान में आग लग गई थी। उस हादसे में चार बच्चियों की मौत हो गई थी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply