Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार : मौनी अमावस्या आज, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार : मौनी अमावस्या आज, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सोमवार की सुबह से माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या की शुरुआत हुई। मौनी अमावस्या के मौके पर आज हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस मौके पर आज सुबह तड़के से ही हरकी पैड़ी पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं और पतित पावनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। पितृ अमावस्या पर हरकी पैड़ी समेत अस्थि प्रवाह और अन्य घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। हरकी पैड़ी कुशाघाट और नारायणी शिला में बाहर से आए श्रद्धालुओं ने पितरों के प्रति पिंडदान कर तर्पण आदि करवाया। सोमवती अमावस्या के अवसर पर एक तरफ जहां अस्थि प्रवाह घाट पर पितरों से निमित कार्य कराने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। वहीं हरकी पैड़ी क्षेत्र में ठंड का असर नजर आया। हरकी पैड़ी क्षेत्र में सीमित संख्या में ही श्रद्धालु स्नान करते हुए नजर आए। हिंदू पंचांग के मुताबिक, माघ कृष्ण अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन माघ का दूसरा शाही स्नान भी होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या शनि देव और पितरों से संबंधित है। जिस दिन सूर्य और चन्द्रमा का मिलन एक ही राशि में हो उस दिन अमावस्या पड़ती है। एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हरिद्वार में हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों में प्रशासन की तरफ से कोई पाबंदी नहीं है। बार्डर पर नियमित चेकिंग पहले से चल रही है। करोना नियम का पालन करने की अनिवार्यता सभी पर लागू है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply