Thursday , May 2 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / उत्तराखंड : बरात से लौट रहा मैक्स वाहन खाई में गिरा, छह की मौत, छह घायल!

उत्तराखंड : बरात से लौट रहा मैक्स वाहन खाई में गिरा, छह की मौत, छह घायल!

पौड़ी/पैठाणी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना क्षेत्र पैठाणी में बरात से लौट रहा मैक्स वाहन कल देर शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे में मरने वालों में तीन सगी बहनें शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, श्रीनगर विधानसभा के पैठाणी क्षेत्र के सिलौली से एक बारात डोबरी गांव गई हुई थी। वापस सिलौली गांव वापस लौटते समय मैक्स अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। पैठाणी थानाध्यक्ष विरेंद्र रमोला ने बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव सिलौली से एक बारात डोबरी गांव गई थी। देर शाम को वापस लौटते समय बारातियों का एक मैक्स वाहन स्योली मल्ली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में अंकित पुत्र प्रकाश लाल ग्राम सिरौली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह सिरौली, मेहरबान सिंह पुत्र केदार सिंह ग्राम सिलौली, अंबिका तथा दृष्टि पुत्री कलम सिंह गांव जाख की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सीएचसी पाबौ में उपचार के दौरान मोनिका की मौत हो गई है। वहीं घायल व्यक्तियों में रविंद्र सिंह पुत्र रोशन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम ईसोटी, कंचन पुत्री महिपाल सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम सिरौली, प्रिया पुत्री रमेश रावत 13 वर्ष, किरण पुत्री रमेश रावत उम्र 15 वर्ष निवासी उपरोक्त दोनों ग्राम बगड़, दीया पुत्री हयात सिंह उम्र 14 वर्ष निवासी सिरौली, राहुल पुत्र हयात सिंह उम्र 16 वर्ष ग्राम सिरौली शामिल हैं। 

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply