Friday , April 17 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नई टिहरी : खाई में गिरी कार, एक की मौत और दूसरा गंभीर
फाइल फोटो

नई टिहरी : खाई में गिरी कार, एक की मौत और दूसरा गंभीर

नई टिहरी। थौलधार ब्लाक के नगुण-भवान-सुवाखोली मोटर मार्ग पर बीते शुक्रवार की रात को नागराजाधार नामक तोक के पास एक कार अचानक खाई में गिर गई। दुर्घटना शुक्रवार रात 10:30 बजे हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट कार संख्या यूके 10 जे 9977 अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में दो लोग सवार थे, जो देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे। घायल को स्थानीय ग्रामीणों  द्वारा रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया तथा पटवारी द्वारा 108 के माध्यम से सीएचसी छाम, कण्डीसौड़ भेजा गया।
राजस्व उपनिरीक्षक रविंद्र राणा ने बताया कि कार दुर्घटना में अतोल चंद रमोला पुत्र जगत चंद, उम्र 57 वर्ष निवासी ज्ञानसू, उत्तरकाशी की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल नवीन देव थपलियाल पुत्र अमर देव, उम्र 37 वर्ष निवासी ज्ञानसू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर किया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply