Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / …तो सचिवालय के वीर चंद्र सिंह हॉल में चलेगा आगामी विस सत्र!

…तो सचिवालय के वीर चंद्र सिंह हॉल में चलेगा आगामी विस सत्र!

देहरादून। आगामी 23 सितंबर से आहूत होने विधानसभा सत्र को लेकर कोरोना संक्रमण के बीच तमाम संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। इसी क्रम में 17 सितंबर को मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सभा मंडप के रूप में सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह हॉल का निरीक्षण करेंगे।
गौरतलब है कि विधानसभा सत्र को लेकर विगत दिनों त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून स्थित विधानसभा मंडप का सत्र को संचालित करने को लेकर संयुक्त रूप से निरीक्षण किया था। अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण विधायकों को सदन के अंदर पर्याप्त बैठने के लिए स्थान उपलब्ध होना एवं संक्रमण से बचाव के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।
आज बुधवार को मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि सदन संचालन को लेकर सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली हॉल का निरीक्षण किया जाए। प्रेमचंद ने कहा कि सत्र को संचालित करने के लिए हर प्रकार से संभावनाएं तलाशी जा रही है ताकि सत्र को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से चलाया जा सके। इसी निमित्त कल गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह हॉल का निरीक्षण किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply