Wednesday , February 11 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: प्रेमचंद को मंत्री पद से मुक्त करने की अधिसूचना जारी, जानें अब कौन संभालेगा उनके पदभार

उत्तराखंड: प्रेमचंद को मंत्री पद से मुक्त करने की अधिसूचना जारी, जानें अब कौन संभालेगा उनके पदभार

देहरादून। प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अग्रवाल को मंत्री पद से मुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद उनके पद खुद मुख्यामंत्री पुष्कर सिंह धामी संभालेंगे।

बता दें कि रविवार को प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया से बातचीत के बाद वह सीधे सीएम आवास गए और मुख्यमंत्री धामी को अपना इस्तीफा सौंपा था। रविवार को ही इस्तीफा राजभवन भेज दिया गया था। सोमवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्री पद से मुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी।

अग्रमि आदेश तक प्रेमचंद अग्रवाल के सभी विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास रहेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पास वित्त, शहरी विकास, आवास, जनगणना, संसदीय कार्यमंत्री का भार था। अग्रवाल से कैबिनेट की छुट्टी के बाद पांच कुर्सी खाली है। जिसे भरना अब धामी सरकार के लिए चुनौती है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …