Tuesday , April 15 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: महिला को आत्महत्या के लिये उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

उत्तराखंड: महिला को आत्महत्या के लिये उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

पिथौरागढ़। महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। महिला को आत्महत्या के लिये उकसाने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करता था।

एसपी रेखा यादव ने मामले का खुलासा करते बताया कि आरोपी मनोज कुमार लोहिया निवासी सिरकुंच थाना झूलाघाट पिथौरागढ़ ने पहले एक महिला से जान पहचान बनाई और फिर उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था जिस पर पुलिस ने 5 हजार का ईनाम भी घोषित किया था।

यहाँ भी पढ़े: देहरादून में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल

आरोप है कि मनोज बार-बार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल कर उससे रुपए लेता था। महिला ने किसी तरह सास और पति से बहाने बनाकर आरोपी को करीब 20 हजार रुपए दिए थे, लेकिन इसके बाद भी आरोपी लगातार रुपयों की डिमांड कर रहा था। आखिर में परेशान होकर पीड़ित महिला ने घर ही आत्महत्या कर ली।

महिला ने आत्महत्या के समय आरोपी को वीडियो कॉल किया। वीडियो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वीडियो में आरोपी मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोपी को पुलिस ने जेजे कॉलोनी थाना शुभाष प्लेस दिल्ली से गिरफ्तार किया।

About team HNI

Check Also

विभागों द्वारा दिसंबर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए, सीएम धामी ने दिये निर्देश

विभागों द्वारा माह दिसम्बर तक बजट का 80 प्रतिशत तक खर्च किया जाए- मुख्यमंत्री बजट …