Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आईजी एपी अंशुमान होंगे इंटेलिजेंस के नए मुखिया…

उत्तराखंड : आईजी एपी अंशुमान होंगे इंटेलिजेंस के नए मुखिया…

देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा की नई सरकार गठन के बाद अब विभागों में तबादलों का सिलसिला शुरू हो चुका है। पहले शिक्षा विभाग और अब पुलिस विभाग में फेरबदल देखा जा रहा है। सरकार ने आज शनिवार राज्य के पुलिस इंटेलिजेंस प्रभारी पद में फेरबदल किया है। शासनादेश के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय में कार्मिक आईजी पद पर तैनात आईजी एपी अंशुमान को महानिरीक्षक अभिसूचना/सुरक्षा पद पर तैनाती दी गई है। इससे पहले वर्तमान में पुलिस विभाग के वरिष्ठ आईपीएस ADG संजय गुंज्याल इंटेलिजेंस मुखिया का कार्यभार देख रहे थे। दरअसल संजय गुंज्याल की BSF में प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है जिस कारण उत्तराखण्ड शासन ने इंटेलिजेंस के नए मुखिया के रूप में आईजी एपी अंशुमान को नियुक्त किया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply