Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / यूपीसीएल में भरे जाएंगे रिक्त पद

यूपीसीएल में भरे जाएंगे रिक्त पद

देहरादून। यूपीसीएल में रिक्त 105 पदों पर जल्दी भर्ती होगी। इस संबंध में यूपीसीएल ने सभी पदों की जानकारी के साथ पंतनगर विश्वविद्यालय को पत्र भेज दिया है। विवि की ओर से जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
यूपीसीएल के डायरेक्टर एचआर एके सिंह ने बताया कि पंतनगर विवि को सभी पदों की जानकारी भेजी जा चुकी है। विवि से भर्तियों के संबंध में वार्ता शुरू कर दी गई है। जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। माना जा रहा है कि यूपीसीएल में जून 2021 तक सभी रिक्त पदों पर भर्तियां संपन्न हो जाएंगी। पंतनगर विश्वविद्यालय की ओर से सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी। चयनितों की सूची विवि की ओर से यूपीसीएल को उपलब्ध करा दी जाएगी।

किन पदों पर होंगी भर्तियां 

  • असिस्टेंट इंजीनियर ई एंड एम – 72 पद 
  • असिस्टेंट इंजीनियर सिविल – 7 पद 
  • लेखाधिकारी – 15 पद 
  • लॉ ऑफिसर – 2 पद 
  • पर्सनल ऑफिसर – 8 पद 
  • वरिष्ठ औद्योगिक अभियंता – 1 पद

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply