Sunday , September 27 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षाओं का नया कैलेंडर, जानिए कौन सी परीक्षा कब होगी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षाओं का नया कैलेंडर, जानिए कौन सी परीक्षा कब होगी

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर मिली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने इस कैलेंडर के हिसाब से उम्मीदवारों से निष्पक्ष एवं उत्कृष्टता के साथ परीक्षा का वादा भी किया है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया। इसमें सहायक कुलसचिव मुख्य परीक्षा सात व आठ फरवरी को कराने के बाद 12 फरवरी को पटवारी-लेखपाल की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 23 से 26 फरवरी के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा होगी। वहीं 9 अप्रैल को फॉरेस्ट गार्ड और उद्यान विभाग की भर्तियों की जगह सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक की परीक्षा कराई जाएगी। उद्यान विभाग ने भर्तियों का अधियाचन वापस ले लिया है। इस दिन प्रस्तावित परीक्षा अब लेखाकार-लेखा परीक्षक की होगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply