Friday , May 17 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में 23, 24 नवंबर को बरसेंगे बदरा और…

उत्तराखंड में 23, 24 नवंबर को बरसेंगे बदरा और…

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में 23 और 24 नवंबर को फिर बारिश हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बर्फ गिरने का भी अनुमान है। इससे दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है और ठंड बढ़ सकती है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 और 24 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश होने का अनुमान है। पहाड़ के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ भी गिर सकती है। वहीं अन्य स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अभी अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ कम है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री तक कम रहा। बीते रविवार और सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर हुई बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में काफी कमी आ गई है। तापमान गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार बढ़ गये हैं।

About team HNI

Check Also

यमुनोत्री धाम में हार्ट अटैक से एक श्रद्धालु की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। लाखों की संख्या में भक्त देवभूमि …

Leave a Reply