Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : इन पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड : इन पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

देहरादून। प्रदेश के पांच जिलों में आज रविवार को हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही हल्का हिमपात होने की भी संभावना है। प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 
वही बदरीनाथ धाम में पिछले तीन दिनों से ठंड बढ़ गई है। रात के समय यहां का तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है, जिससे धाम के नजदीक कई जगह पर पाला जमने लगा है। खासकर सुबह और शाम को धाम में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। धाम में कई जगहों पर पौधों के ऊपर जमा पाला बेहद आकर्षक लग रहा है। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply