Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड : आज इन सात जिलों में करवट बदलने जा रहा मौसम!

उत्तराखंड : आज इन सात जिलों में करवट बदलने जा रहा मौसम!

देहरादून। प्रदेश के सात जिलों में आज रविवार को मौसम के करवट लेने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के सात जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ तीव्र बौछारें पड़ने का अनुमान है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों व कुछ मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ गर्जन व वर्षा होने की संभावना है। हालांकि प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हैं। आज रविवार को राजधानी में बिजली चमकने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply