Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज रात कुछ यूं रहेंगे मौसम के मिजाज!

उत्तराखंड : आज रात कुछ यूं रहेंगे मौसम के मिजाज!

देहरादून। मौसम विभाग ने आज रविवार को प्रदेश में मौसम में कुछ सुधार की उम्मीद जताई है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने और लोगों को ठंड से मामूली राहत मिलने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की धूप छाई है तो कई जगह कोहरा बना हुआ है।
शनिवार को सुबह कोहरे के कारण धूप भी काफी देर से निकली। साथ ही तेज ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। इसके कारण लोगों को सुबह के समय तेज ठंड से जूझना पड़ा। हालांकि दिनभर अच्छी धूप खिली रही और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शाम होते-होते एक बार फिर सर्द हवाएं चलने लगी और ठंडक बढ़ गई। रात होते-होते ठंड बढ़ने लगी। लोगों ने गर्म कपड़ों और अलाव के सहारे खुद को गर्म रखने का प्रयास किया। बीते शनिवार रात राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज भी मौसम इसी तरह का बना रहने की संभावना जताई है। हालांकि रात के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। हाड़ कंपाने वाली ठंड और जमकर गिर रहे पाले के कारण यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी और ओरछा बैंड एवं राड़ी क्षेत्र में पाले से सड़क पर वाहन फिसल रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एनएच के अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply