Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अपराध / उत्तराखंड : तिहरे हत्याकांड से सनसनी, युवक ने परिवार के तीन लोगों का किया कत्ल

उत्तराखंड : तिहरे हत्याकांड से सनसनी, युवक ने परिवार के तीन लोगों का किया कत्ल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तिहरे हत्याकांड सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों का बेहरमी से कत्ल कर दिया। ट्रिपल मर्डर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। वहीं आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं मृतकों का नाम हेमंती देवी, रामा देवी और माया देवी है।

कोतवाली प्रभारी गंगोलीहाट मंगल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा है, मामला राजस्व क्षेत्र का है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच और कार्रवाई कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सुबह पारिवारिक विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply