उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, कई मजदूर घायल
team HNI
July 20, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, राज्य, रुद्रप्रयाग
100 Views
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की ओर नरकोटा के पास बन रहे निर्माणाधीन पुल की शटरिंग पलट गई है। जिसमें सात से आठ मजदूर दब गए। वहीं पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी 4 से पांच मजदूरों के शटरिंग के नीचे दबे होने की आशंका है। आपदा प्रबंधन पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम बचाव और राहत कार्य में लगी हुई है।
बताया जा रहा है कि आरसीसी कंपनी द्वारा इस पुल का निर्माण किया जा रहा है 10 लोग इस पुल के निर्माण कार्य में लगे थे कि अचानक पुल का एक हिस्सा ढह गया है।
BADRINATH HIGHWAY RUDRAPRAYAG 2022-07-20