Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : 5000 रुपये बढ़ा शिक्षामित्रों का मानदेय

उत्तराखंड : 5000 रुपये बढ़ा शिक्षामित्रों का मानदेय

देहरादून। प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने उनका मानदेय 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
अपर सचिव दीप्ति सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र नियत मानदेय पर कार्यरत हैं। विभाग के प्रस्ताव पर शासन में विचार के बाद उनका नियत मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया है। बताया गया है कि विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 600 से अधिक शिक्षा मित्र हैं जो काफी समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब सरकार की ओर मानदेय बढ़ोतरी के लिए गए फैसले के बाद से शिक्षामित्रों को राहत भरी खबर मिली है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply