Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पिता का हुआ देहांत तो वियोग में तड़प उठा पुत्र, अर्थी के सामने त्याग दिए प्राण

उत्तराखंड: पिता का हुआ देहांत तो वियोग में तड़प उठा पुत्र, अर्थी के सामने त्याग दिए प्राण

ऋषिकेश। तीर्थ नगरी ऋषिकेश के गंगानगर में पिता की मृत्यु के कुछ समय बाद पुत्र ने प्राण त्याग दिए। एक साथ परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। एक साथ पिता-पुत्र की अर्थियां घर से निकली तो हर किसी की आंखे नम हो गई।

मिलीं जानकारी के अनुसार हनुमंत पुरम गंगानगर ऋषिकेश में लेन नंबर 4 निवासी वेद प्रकाश कपूर (84) का स्वास्थ्य पिछले एक माह से खराब चल रहा था। वो एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। उनका काफी इलाज चला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बुधवार को उनकी इलाज के दौरान ही मृत्यु हो गई। परिजन उनके शव को घर ले आए।

इस दुख को वेद प्रकाश कपूर का पुत्र सचिन कपूर (45) बर्दाश्त न कर सका। पिता का शव जैसे ही घर लाया गया, सचिन अचानक नीचे गिर पड़ा। देखते ही देखते उसने भी प्राण त्याग दिए। बताया जा रहा है पिछले 1 महीने से वह एम्स ऋषिकेश में अपने पिता का इलाज करवाते हुए उनकी भरपूर सेवा कर रहा था। अपने पिता की मृत्यु उसे बर्दाश्त नहीं हो सकी और वह घर पर पिता के शव के पास गिर गया। उसकी मृत्यु हो गई।

जैसे ही पिता पुत्र की एक साथ अर्थियां निकलीं माहौल बहुत गमगीन हो गया। वेद प्रकाश कपूर अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उधर सचिन कपूर का एक पुत्र है। पत्नी और पुत्र को छोड़कर सचिन इस दुनिया से चला गया।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …