Sunday , September 20 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू कास्ट) का आयोजन

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू कास्ट) का आयोजन

देहरादून। आज दिनांक 17 नवंबर को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजबपुर कला देहरादून में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू कास्ट) एवं प्रथम समिति के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मध्य वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में यू कास्ट से वैज्ञानिक राजेंद्र राणा ने पानी की गुणवत्ता एवं उसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी सोहन सिंह रावत ने कबाड़ से किस प्रकार वैज्ञानिक उपकरण बनाकर सीखा जा सकता है के बारे में बताया।

उन्होंने बच्चों के साथ कई प्रकार के उपकरण बच्चों के साथ मिलकर बनाएं प्रथम समिति से विजय भट्ट जी ने वैज्ञानिक जागरूकता किस प्रकार जादूगर जादू दिखाता है एवं उसके पीछे के विज्ञान के बारे में बच्चों को जानकारी दी प्रथम समिति से अग्रिम सुंदरियाल ने खेल-खेल में विज्ञान के बारे में बताया।

इसी श्रृंखला में उमा भट्ट ने विज्ञान की कहानी में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम एवं उनके वैज्ञानिक उपलब्धियां के बारे में बच्चों को जानकारी दी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पदमश्री कल्याण सिंह रावत ने मैती आंदोलन एवं उससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों को बच्चों के सामने रखा कार्यक्रम का संचालन मनीष बिष्ट द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में एमपी बडोला, शक्ति, दिनेश्वरी नेगी आदि उपस्थित रहे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …