Sunday , June 7 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सीएम पोर्टल का धमाल : रिश्वतखोर राज्य कर अधिकारी को धामी ने किया बर्खास्त  

सीएम पोर्टल का धमाल : रिश्वतखोर राज्य कर अधिकारी को धामी ने किया बर्खास्त  

देहरादून। सीएम पोर्टल पर रिश्वत लेने की शिकायत सही पाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के आशारोड़ी चेक पोस्ट पर हरियाणा से देहरादून आ रहे वाहनों की चेकिंग करने के नाम पर राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार रिश्वतखोरी कर रहा था और घूस न देने पर परेशान करता था। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। जिसके बाद विभागीय जांच में अनिल के खिलाफ आरोप सही पाए गए। इसके बाद अनिल कुमार को निलंबित कर राज्य कार्यालय हल्द्वानी में संबद्ध किया था। अब धामी सरकार ने अनिल कुमार को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिये हैं। धामी सरकार के सख्त रवैये से घूसखोर अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply