Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में बड़ा हादसा, वाहन पर गिरी भारी चट्टान, दो लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, वाहन पर गिरी भारी चट्टान, दो लोगों की दर्दनाक मौत

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में एक दुखद घटना हुई। रिखणीखाल से कोटद्वार आ रही एक मैक्स गाड़ी पर सिद्धबली मंदिर के पास एक बड़ा पत्थर गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान सतबीर (20) और रविंद्र उर्फ मोटा (32) के रूप में हुई है, जो पौड़ी गढ़वाल जनपद के रहने वाले थे। घायल लोगों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है, जिनमें गंभीर रूप से घायल चालक देवेंद्र और दिनेश को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड: ट्रक से टकराए बाइक सवार, दो युवकों की दर्दनाक मौत

घायलों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, देवेंद्र और दिनेश शामिल हैं। घटना के बाद प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …