Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दुकानदार की मौत

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दुकानदार की मौत

  • पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में

हल्द्वानी। सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दुकानदार की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मिठाई कारोबारी दिनेश गुप्ता (62) अपनी स्कूटी से नैनीताल रोड अपने आवास से दुकान खोलने जा रहे थे। इस दौरान तिकोनिया चैराहे पर उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि ट्रक चालक तरेन्द्र सिंह निवासी बागेश्वर को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया गया है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद व्यापारियों में शोक की लहर है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply