Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ : भारी बारिश से दिल्ली बैंड के पास दरकी पहाड़ी, हाईवे ठप

पिथौरागढ़ : भारी बारिश से दिल्ली बैंड के पास दरकी पहाड़ी, हाईवे ठप

पिथौरागढ़। आज शुक्रवार को भारी बारिश के चलते यहां दिल्ली बैंड के पास पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर जा गिरा। जिससे टनकपुर और अल्मोड़ा जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। जिससे दोनों ओर वाहन फंस गये हैं।
आज सुबह पिथौरागढ़ के घाट रोड पर दिल्ली बैंड के पास पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक दरक गया। जिससे हाईवे से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मौके पर जेसीबी मशीन मलबा हटाने में जुटी है। पहाड़ी दरकने से टनकपुर को जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद हो चुकी है। अल्मोड़ा जाने वाले वाहनों को पुलिस प्रशासन थल बेरीनाग होते हुए भेज रहा है। जिला प्रशासन ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी को तैनात किया है। हालांकि बारिश के चलते मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है। उधर पहाड़ी से भी लगातार मलबा गिर रहा है। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply