Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / Guest Blog / नई टिहरी राजकीय नर्सिंग कॉलेज में 95 छात्र-छात्राएं मिले संक्रमित

नई टिहरी राजकीय नर्सिंग कॉलेज में 95 छात्र-छात्राएं मिले संक्रमित

नई टिहरी। यहां राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार छात्रावास में रह रहे 95 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
कॉलेज की प्राचार्य सविता नाज ने 95 छात्र-छात्राओं के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। बताया कि छात्रावास में 240 छात्र-छात्राएं है। सभी की जांच की गई है। जिसमें 95 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिन छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है उन्हें घर भेजा जा रहा है।
उधर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चमोली जिले के दूरस्थ गांव डुमक पहुंचकर 45 साल से अधिक उम्र के ग्रामीणों को कोरोना के टीके की पहली डोज लगाई। बारिश-बर्फबारी के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ की चिकित्सा टीम 18 किलोमीटर की पैदल दूरी नापकर डुमक गांव पहुंची। चिकित्सा टीम ने उर्गम घाटी के दूरस्थ गांव किमाणा, पल्ला, जखोला, ल्यारी, भरकी, सलना आदि गांवों में वैक्सीनेशन कार्य सफलतापूर्वक कर लिया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply