Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मुख्य सचिव के निजी सचिव मिले पॉजिटिव, ओम प्रकाश सहित पूरा स्टाफ आइसोलेशन में!

मुख्य सचिव के निजी सचिव मिले पॉजिटिव, ओम प्रकाश सहित पूरा स्टाफ आइसोलेशन में!

देहरादून। आज गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश के निजी सचिव की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे मुख्य सचिव कार्यालय सील कर दिया गया है। अब कार्यालय सोमवार को खुलेगा।
इसके साथ ही मुख्य सचिव सहित समस्त स्टाफ आइसोलेशन में है।
मुख्य सचिव के वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव दर्शन लाल सेमवाल ने इस मामले की पुष्टि की है। उधर देहरादून जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 336 व्यक्तियों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव मिली। इस तरह से कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या जिले में 13,203  है। जिनमें कुल 9982 व्यक्ति उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में जनपद में 2874 व्यक्ति उपचाररत हैं। जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारंटीन किये गये व्यक्तियों को लगातार सर्विलांस किया जा रहा है

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply